16 Apr 2024, 12:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अजीबों-गरीब अंडे को देखकर दंग रह गए लोग, जांच में पता चली ये सच्चाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 3:10PM | Updated Date: Oct 7 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोगों को कभी-कभी ऐसी चीजें, मिल जाती हैं जो चर्चा में आ जाती है। ऐसी ही एक चीज अर्जेंटीना के एक शहर में मिली। अर्जेंटीना के कार्लोस स्पेगैजिनी शहर में रहने वाले एक किसान को अपने फार्म हाउस से एक बड़े आकार का अंडा मिला। जोस एंटोनियो निवेस नदी किनारे खेत में टहल रहे थे जिस दौरान उन्हें तीन फीट गोलाई वाला अंडा दिखाई दिया। अंडे को देखते ही जोस एंटोनियो को लगा कि शायद वहां कोई पत्थर रखा हुआ है।
 
लेकिन पास जाकर जब उन्होंने अंडे पर सांप की तरह कुछ लाइन बनी हुई देखी तो पता चला कि ये अंडा है। जोस अपनी पत्नी को अंडे के पास लेकर पहुंचे। दोनों को शुरुआत में लगा कि हो सकता हो कि यह डायनासोर का अंडा है। दोनों ने अंडे को हाथ से हिलाने की भी कोशिश की लेकिन वह हिला तक नहीं सके। विशालकाय अंडे पर स्टडी करने वाले एक शेाधकर्ता ने बताया कि यह अंडा एक प्राचीन जीव का है। ये 15 हजार साल पहले दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »