25 Apr 2024, 21:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऊंचे पेड़ों पर उल्टे चढ़ने का हुनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 12:15PM | Updated Date: Aug 27 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई लोग तो पेड़ पर सीधे भी नहीं चढ़ सकते, लेकिन भारत के हरियाणा का एक 32 वर्षीय युवक मुकेश कुमार, ऊंचे पेड़ों पर उल्टा ही चढ़ जाता है। खेल खेल में पेड़ों पर चढ़ने का शौक तो मुकेश कुमार को बचपन से ही था। लेकिन 13-14 साल की उम्र में तो उन्हें इसकी धुन ही सवार हो गई। खूब अभ्यास करते हुए कई बार वह घायल भी हुए। लेकिन इसके बावजूद अपने अनोखे शौक को नहीं छोड़ा। 

रोजी रोटी कमाने के लिए मजदूरी करने वाले मुकेश एक दिन अपना नाम गिनीज  वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराना चाहते हैं। इस मुकेश कैसे ऊंचे पेड़ पर उल्टे ही चढ़ जाते हैं। पहले केवल दो-तीन फीट तक चढ़ पाने वाले मुकेश का दावा है कि वह अब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर भी केवल पांच मिनट में उल्टे चढ़ सकते हैं। मुकेश के इस अनोखे हुनर को गिनीज बुक में दर्ज कराने का सपना पूरा होता है या नहीं ये तो देखना होगा। लेकिन यहां देखिए कैसे कैसे रिकॉर्ड हाल ही में गिनीज बुक में दर्ज हुए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »