25 Apr 2024, 21:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

डॉगी को गिफ्ट किए 8 आईफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 4:46PM | Updated Date: Aug 20 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिकोंग चीन के सबसे अमीर शख्स वैंग जिआनलिन के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने प्यारे कुत्ते कोको को 8 आईफोन-7 गिफ्ट किया। यह गिफ्ट काफी चर्चा का विषय बन गया। वैंग के बेहिसाब खर्च और उनके पेट्स को लेकर प्यार के किस्से अकसर मीडिया में आते रहते हैं। उन्होंने इसी साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए चीन के एक शहर सान्या में पूरा रिजॉर्ट ही बुक करा लिया था। वैंग के पास साइबेरियन हस्की भी है, जो कुत्ते की ही एक खास ब्रीड है। वैंग ने उसका नाम वांक केके रखा है। अपने जन्मदिन के मौके पर उसे भी वैंग ने दो महंगी घड़ियां उपहार में दीं और बाद में वांक केके के पैरों में घड़ी बांध कर फोटो खींची और इंटरनेट पर शेयर भी की। इस फोटो को हर किसी के द्वारा काफी पसंद किया गया।

अमीर है कोको: 
- वैंग सिकोंग के प्यारे डॉग कोको को दुनिया का सबसे लाडला कुत्ता कहा जा सकता है।
- कोको के पास दुनिया के सबसे महंगे कपड़े, बैग और खिलौने हैं।
- चीन की सोशल मीडिया साइट विबो पर कोको का अकाउंट भी है, जिस पर उसके करीब 1.9 मिलियन फॉलोवर हैं। वैंग सिकोंग ने अपने कुत्ते के सम्मान में एक ऑनलाइन शॉप भी खोली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »