26 Apr 2024, 03:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन में उगा 8 किलो का मशरूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 2:59PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन में यून्नान प्रांत के एक इलाके में विशालकाय मशरूम मिला है। ये मशरूम करीब आठ किलोग्राम वजन का है। साथ ही यह 1.8 मीटर के क्षेत्र में फैला है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह मशरूम युन्नान प्रांत के पुअर सन रीवर नेशनल पार्क में मिला है। जानकारों कहना है कि यह मशरूम खाने लायक नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार ये पार्क उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र के संक्रमण क्षेत्र में है और यहां इस तरह के कई सारे पौधे हैं।
 
पहले नहीं दिखा ऐसा मशरूम
मशरूम को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्क से संबंधित अधिकारियों ने भी माना कि उन्होंने इससे पहले इतना बड़ा मशरूम नहीं देखा था। सबसे पहले इस मशरूम को देखने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने जब इस मशरूम को देखा तो इसका आधा हिस्सा पत्तों से घिरा था। इसका रंग भूरा था और ये कई परतों में था। इस पार्क में कई अगल-अलग तरह के और भी पौधे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »