18 Apr 2024, 17:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गजब का टैलेंट! बंद आंखों से 15 साल का जीत देख लेता पूरी दुनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 2:54PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात के भावनगर में रहने वाले 15 वर्षीय जीत त्रिवेदी अपने एक हैरतअंगेज कारनामे को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर छाए रहते हैं। जीत त्रिवेदी वैसे तो सामान्य बच्चों की तरह है लेकिन आंखों के मामले में वह सबसे अलग हैं। वह बंद आंखों से सारे काम करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी जीत आंखों पर पट्टी बांधकर आसानी से लिखते पढ़ते और खूबसूरत पेंटिंग करते है। इतना ही नहीं वह आंखों में पट्टी बांधकर गाड़ी चलाते, सुई में धागा डालते और शतरंज भी खेलते हैं। जिससे अक्सर लोग कहते हैं भगवान ने इन्हें आंखे नहीं बल्कि एक्स रे दियिा है। तभी वह बंद आंखों से ये काम काफी अच्छे से कर लेते हैं। 
 
देखने वालों की होती भीड़
जीत लेह से खार दुंग ला तक करीब 40 किलोमीटर ब्लाइंड फोल्डेड स्कूटर चलाकर भी एक शानदार रिकॉर्ड बना चुके हैं। वहीं जीत के इस कारनामे को देखने के लिए अक्सर उनके घर पर लोगों की भीड़ रहती है। जीत के परिजन कहते हैं कि उनका बेटा बचपन से ही ऐसे कारनामे करने का शौकीन है। वहीं जीत के टीचर भरत पटेल का कहना है कि यह सब वह अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज की वजह से कर पा रहे हैं। एक्सरसाइज की वजह से वह आंखों पर पट्टी बांधकर भी सामने होने वाली हलचल और चीजों के बारे में आसानी से जान लेते हैं। वह इन चीजों को बड़े मजे से करता है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »