29 Mar 2024, 16:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गधे कर रहे हैं कार की स्मगलिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 2:40PM | Updated Date: Aug 13 2017 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफ्रीका में एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है, जब वहां की पुलिस ने गधों को लक्जरी कार नदी पार कर करके जिम्बाब्वे में तस्करी करके ले जाते हुए पकड़ा है। हालांकि तस्करी करने की यह कोशिश नाकाम कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस का कहना है कि पुलिस के हमले को देखकर कार तस्करी करने वाले संदिग्ध चोर जिम्बॉब्वे की ओर फरार हो गए। 

पहले भी सामने आया था ऐसा वाकया
वैसे ये पहली बार नहीं है, जब ऐसी कोई घटना हुई है। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में डरबन शहर से चोरी करके एक कार को इसी नदी से बरामद किया गया था। इस कार को भी गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पता नहीं चला है कि इस इनोवटिव तरीके से कौन सा आपराधिक गिरोह कार तस्करी कर रहा है। 
 
ट्रैकिंग से बचने के लिए अपनाया ये तरीका
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्सिडीज बेंज सी-220 कार लंपोपो नदी  से बरामद की गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई, जब गधों की मदद से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था। वैसे ये पक्की तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि चोर कार चलाकर जिम्बॉब्वे क्यों नहीं ले जा रहे थे। वैसे एक अनुमान के अनुसार ये माना जा रहा है कि क्योंकि अब आधुनिक वाहनों में ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है और अगर उसे स्टार्ट किया जाए तो सैटेलाइट की मदद से कार को ट्रैक किया जा सकता है, इसी से बचने के लिए गधों की मदद ली जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »