20 Apr 2024, 09:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां महिलाओं को दिया जाता है मुफ्त में घर, बदले में मकान मालिक करते हैं सेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 11:44AM | Updated Date: Aug 12 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन के दक्षिण-पूर्व यूं तो काफी संपन्न माना जाता है लेकिन यहां महिलाओं के शोषण की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। खबर है कि यहां कई ऐसे मकान मालिक हैं जो लड़कियों को फ्री में अपना कमरा या फ्लैट उपलब्ध कराते हैं लेकिन इसके बदले वे लड़कियों या महिलाओं से संभोग करने की डिमांड करते हैं। खास बात यह है कि यह लड़कियां मकान मालिकों को इस डिमांड को पूरी भी करती हैं। बता दें कि ये केवल दक्षिणी-पूर्व लंदन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य शहरों में भी मजबूर लड़कियों को इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के दक्षिण-पूर्व एरिया में जब महिलाओं को अपना सिर ढंकने के लिए कोई आशियाना नहीं मिलता तो ऐसे में इन लड़कियों के पास इन मक़ान मालिकों के प्रस्ताव को मानना पड़ता है। हालांकि इन लड़कियों के लिए हमेशा ये महज च्वाइस का मामला नहीं होता। कई बार यह इन महिलाओं या लड़कियों के लिए मानसिक और शारीरिक शोषण का सबब बन जाता है।
 
आपको बता दें कि यह फ्लैट ऑनर इन खूबसूरत लड़कियों से सीधे तौर पर सेक्स फॉर रेंट का विज्ञापन नहीं देते, लेकिन वे अप्रत्यक्ष रूप से रेंट देने की बात करते हैं। ज्यादातर मकान मालिक सेक्सी लड़कियों की तलाश करते हैं। ऐसे में जो महिलायें कम खूबसूरत है उनके लिए फिर भी मकान नहीं मिल पाता है।
 
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Craigslist नाम की वेबसाइट पर यह मकान मालिक हर रोज करीब 100 ऐसी लिस्टिंग मकान डालते हैं। इसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मकान मालिक ऐसे संबंधों को फ्रेंड विद बेनिफिट बताते हैं। एक घर ऑनर का कहना है कि कोई भी जबरन ऐसा नहीं करता। लड़कियां अपनी इच्छा से ऐसा करती हैं। लड़कियों से सेक्स की डिमांड करने वाले यह मकान मालिक ज्यादातर 40 से 50 साल के बीच होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »