28 Mar 2024, 17:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ब्राजील की यह लड़की बनेगी दुनिया की सबसे लंबी दुल्‍हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 8:12PM | Updated Date: Aug 9 2017 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजील। लंबी लड़कियां किसे नहीं पसंद आती ऊपर से अगर वह मॉडलिंग में हो तो, ब्राजील में एक ऐसी ही लड़की है, जो वहां की सबसे लंबी मॉडल मानी जाती है। जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाली है। इसके बाद वह दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन मानी जाएगी। ब्राजील की रहने वाली एलिसैनी डा क्रूज सिल्‍वा(20) की बात करें तो उनकी हाइट 6 फुट 8 इंच है। इनकी हाइट देख हर कोई हैरान रह जाता है। वह बहुत जल्‍द शादी करने वाली है। पेशे से कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर फ्राकिनाल्‍डो ने पहली नजर में ही एलिसैनी को पसंद कर लिया था। 
 
लेकिन एलिसैनी का पति उनकी तरह लंबा नहीं बल्कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से एक फुट 4 इंच छोटे है। यानी उसकी लंबाई पांच फीट चार इंच है। इसके बाद भी उन्हें एलिसैनी की लंबाई से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। एलिसैनी और फ्राकिनाल्‍डो की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्‍टिंग है। करीब तीन साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लंबी दुल्‍हन बन जाएंगी। 
 
एलिसैनी पिटुएरी ग्‍लैंड से पीड़ित है जिसके चलते उनकी हाईट लगातार बढ़ती गई। एलिसैनी को अपनी हाईट के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एलिसैनी ने मॉडलिंग में भी करियर बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी ओवर हाईट के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »