25 Apr 2024, 20:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस पुस्तक का विमोचन करेगी विश्व की सबसे छोटी महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 3:09PM | Updated Date: Aug 6 2017 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के रामलीला मैदान में रविवार को विश्व की सबसे बड़ी पुस्तक का विमोचन विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे करेंगी। तरुण सागर महाराज ने बताया कि गिनीज ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड बुक में विश्व की सबसे छोटी महिला के रूप में दर्ज 24 इंच लंबी 24 साल की आमगे उनके द्वारा लिखित 51 फ़ुट की पुस्तक कड़वे प्रवचन का विमोचन करेंगी। 24 इंच लंबी आमगे का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में विश्व की सबसे छोटी महिला के रूप में दर्ज है। 
 
तरुण सागर महाराज ने  पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन विश्व की सबसे छोटी महिला से करवाने का उद्देश्य समाज को कन्या भ्रूण हत्या को लेकर सन्देश देना है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को समाज के अभिशाप बताया। महाराज ने भ्रष्टाचार को अजगर की संज्ञा देते हुए कहा कि हम लोग समस्या को लेकर प्रार्थना ही करते है, प्रयत्न नही करते। हमें भृष्टाचार को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयत्न करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »