29 Mar 2024, 06:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अपनी डिलीवरी रोक कर अमांडा ने की दूसरी प्रेग्नेंट महिला की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 5:21PM | Updated Date: Aug 5 2017 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के केंटकी शहर में एक गर्भवती महिला ने इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। अमांडा हेस नाम की महिला डॉक्टर ने अपनी डिलीवरी रोक कर एक ऐसी महिला की मदद की जो डिलीवरी के वक्त दर्द से जूझ रही थी। अमांडा को जब डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराने लाया गया तो इस दौरान उनके पास वाले कमरे से किसी महिला के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनते ही अमांडा पास के कमरे में गई और उन्होंने देखा कि पीड़ित महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा फंस जाने के कारण वह भारी दर्द से जूझ रही है और डॉक्टर के आने में अभी देरी थी। 
समय की नाजुकता तो देखते हुए अमांडा ने महिला की मदद की और बच्चे का सुरक्षित जन्म लिया। अमांडा खुद की डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थीं और उन्होंने मरीजों वाली गाउन पहनी हुई थी, लेकिन पीड़ित महिला की मदद के लिए उन्होंने तुरंत गाउन बदला और अपनी डिलीवरी की चिंता किए बिना महिला की मदद की। ये पूरी जानकारी डॉक्टर हाला सैब्री ने फेसबुक पर शेयर की है। अमांडा हेस के इस कार्य की सराहना सोशल मीडिया पर चारो तरफ की जा रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »