25 Apr 2024, 02:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

राजस्थान का सोने का किला बदलता है रंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 1:42PM | Updated Date: Aug 5 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की संस्कृति आज भी अपनी पहचानव बनाएं हुई है। राजस्थान ने हमेशा ही अपनी प्राचीनता और खूबसूरती से लोगों को प्रभावित किया है। अगर राजस्थान मे मौजूद किलों की बात करें तो वह एक से बढ़कर एक है। आज हम राजस्थान के सबसे मशहूर शहर जैसलमेर की बात कर रहे है।

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर थार मरुस्थल में बसा है। यहां की जमीन रेतीली होने के कारण पहले इस जगह को ‘मेर’ कहा जाता था। इसके अलावा इस जगह को ‘ हवेलियों और झरोखों की नगरी ’ कहा जाता है। वैसे यहा आपको कई खूबसूरत हवेलियां और झरने देखने को मिल जाएगे लेकिन गोल्डन फोर्ट के चर्चे  पर दुनियाभर में मशहूर है।
 
सोने का किला- जैसलमेर में जैसे ही सुबह सूरज की किरणें पड़ती हैं तो यह सोने की तरह चमकने लगता है। जैसे-जैसे सूरज की रोशनी बदलती है वैसे-वैसे यह किला अपना रंग बदलता है। इस किले को दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक माना जाता है जिसके चारों और  99 गढ़ बने हुए है। इतना ही नहीं, करीब ढार्इ सौ फीट ऊंचाई पर बना यह किला शिल्प और नक्काशी के चलते देश के मशहूर किलों में अपना अहम स्थान रखता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »