18 Apr 2024, 20:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पति बोला जीन्स पहनकर दिखाओ, पत्नी ने कर दिया हंसिए से वार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 12:42PM | Updated Date: Aug 4 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। यूपी के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसके पति ने जबरदस्ती जीन्स पहनने को कहा जिससे नाराज पत्नी ने हंसिए से उसपर वार कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
वहीं घटना के बाद महिला को उसके ससुराल वालों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना भीलमना गांव की है। यहां रहने वाले नेत्रपाल की 4 साल पहले शादी हुई थी। शादी के समय लड़का-लड़की की उम्र कम थी इसलिए विदाई नहीं की गई थी। बीते 8 मई को नेत्रपाल अपनी पत्नी नीतू को विदा कराकर लाया था। 
 
इसी बीच नेत्रपाल ने नीतू को जीन्स टॉप पहनने को कहा, जिसका उसने विरोध किया। नेत्रपाल के बार-बार कहने पर नीतू ने जीन्स पहन ली, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि नीतू ने नेत्रपाल पर हंसिए से वार कर दिया। तीन वार करने पर घायल नेत्रपाल चिल्लाया तो परिजन आए और भागती हुई बहु नीतू को पकड़ कर धुनाई कर दी। 
 
इस मामले में एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे का कहना है कि गांव भीलमना में एक महिला का उसके पति को मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में पत्नी ही आरोपी प्रतीत हो रही है, पूछताछ जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »