29 Mar 2024, 10:19:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अस्पताल में कर्मचारियों से किए अजीब सवाल, पूछा- क्या आप वर्जिन हो?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 5:03PM | Updated Date: Aug 2 2017 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। पटना के इंदिरा गांधी इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। संस्‍थान ने कर्मचारियों को मेडिकल डिक्‍लेरेशन से संबंधित एक फॉर्म भरने के लिए दिया है। इस फॉर्म में कर्मचारियों से उनकी वैवाहिक स्थिति का ब्‍योरा मांगा गया है। इसमें उम्‍मीदवार को जो विकल्‍प दिए गए हैं, वे काफी हैरान करने वाले हैं। 

संस्‍थान की तरफ से इस फॉर्म में कर्मचारियों से उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया गया है। इसी में दिए गए अन्‍य ऑप्‍शन में उम्‍मीदवारों से उनकी पत्नियों की संख्‍या के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। संस्‍थान की तरफ से मांगी गई इन सभी जानकारियों को कर्मचारियों को फॉर्म में भरकर भेजना है।
 
मीडिया में आ रही इस फॉर्म की कॉपी में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की तरफ से मांगी गई ये जानकारियां साफ दिखाई दे रही हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि मेडिकल प्रशासन की तरफ से यह गलती हुई है या वास्‍तव में ये सभी जानकारियां मांगी गई हैं।
 
संस्‍थान की तरफ से पूछी गई यह जानकारी सोशल मीडिया में भी छा गई है। इसके बाद संस्‍थान की कार्यप्रणाली लोगों के निशाने पर आ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »