24 Apr 2024, 13:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक ऐसा ऑफिस जहां हेलमेट पहनकर काम करते हैं कर्मचारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 5:30PM | Updated Date: Aug 1 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने कभी ऑफिस में बैठे कर्मचारी को हेलमेट लगाकर काम करते हुए देखा है या कभी ऐसी घटना सुनी है। जी हां भले ही ये खबर आपको सुनने में बड़ी अटपटी लग रही हो लेकिन ये खबर बिल्कुल सही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा सरकारी दफ्तर है जहाँ का हर कर्मचारी हेलमेट लगाकर काम करता है। दरसल इन कर्मचारियों का मानना है कि इस ऑफिस में कभी भी कुछ भी हो सकता है। सबसे हैरानी की बात तो ये हैं कि ये किस्सा किसी अन्य देश का नही बल्कि भारत का ही है।
 
हम बात कर रहे हैं बिहार के चंपारण के अरेराज प्रखंड में मौजूद भूमि रिकॉर्ड विभाग की। यहां हर रोज कर्मचारी हेलमेट पहनकर आते हैं। ये कर्मचारी न तो कोई आंदोलन कर रहे हैं और न ही किसी को कोई संदेश देना चाहते हैं। ये लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार इस सरकारी दफ्तर की दीवारें व छत इतनी जर्जर हालत में हैं कि ये कभी भी गिर सकती हैं। इतनी ही नहीं बारिश के दिनों में छत से पानी भी टपकता है। साथ ही दीवारों पर भी रिसता है जिसके कारण यहां काम करना मुश्किल हो जाता है। अब तक कर्इ कर्मचारी जख्मी भी हो चुके हैं। इसके बाद भी यहाँ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना हेलमेट पहनकर काम करने आते हैं।
 
दफ्तर में काम करने वाले ही नहीं काम करवाने वाले लोग भी हेलमेट पहनकर आते है। फिल्हाल हेलमेट पहने कर्मचारियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इससे कर्मचारियों को उम्मीद है कि उन्हें उनकी समस्या से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »