18 Apr 2024, 22:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऐसा गांव, जहां रहते हैं सिर्फ बलात्कारी...!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 10:46AM | Updated Date: Aug 1 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। अमरीका के फ्लोरिडा में यौन अपराधियों को बड़ी अजीबो-गरीब तरीके से सजा दी जाती है। फ्लोरिडा से 2 मील की दूरी पर एक छोटा सा गांव है, जहां लगभग 200 लोग रहते हैं। यह लोग आम लोग नहीं बल्कि यौन अपराधी ही हैं। यहां सिर्फ वह अपराधी रहते हैं, जिन्होंने नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म किया है, या पोर्न देखकर अपनी ही गर्लफ्रैंड का रेप किया हो।   
 
दरअसल, फ्लोरिडा में सैक्स क्राइम करने वालों के लिए कड़े नियम हैं। ऐसे लोगों को किसी स्कूल, पार्क, बस स्टॉप या आम रिहायशी इलाकों से दूर रहना होता है। ऐसे में कई हजार सैक्स अपराधी बेघर हो जाते हैं।  
 
सरकार ने इस गांव में ऐसे लोगों को एक मौका दिया है जो हिंसक यौन अपराधी नहीं हैं और सुधरना चाहते हैं। इसे साल 1960 में बनाया गया था। यहां रहने वाले लोग अपना पालन-पोषण खुद ही देखते हैं। हालांकि कुछ लोग इस तरह के गांव का विरोध करते हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यहां रहने वाले कई लोग सुधरते भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »