24 Apr 2024, 01:25:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सिर्फ दो घंटे ही नजर आती है फ्रांस की यह सड़क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 9:56AM | Updated Date: Jul 30 2017 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रांस में एक सड़क ऐसी है, जो दिन में सिर्फ दो घंटे ही नजर आती है। दिन के बाकी समय वह समुद्र के पानी में डूबी रहती है। समुद्र के अंदर बनी यह सड़क फ्रांस के मुख्य भू-भाग को अटलांटिक कोस्ट पर स्थित नोइरमौटीयर नामक आइलैंड से जोड़ने के लिए बनी है।
 
केवल पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क ‘पैसेज डू गोइस’ के नाम से जानी जाती है। फ्रेंच भाषा में ‘गोइस’ का अर्थ जूते गीले करते हुए सड़क पार करना होता है। इस सड़क को पार करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि दो घंटे खुलने के बाद ही ज्वार के कारण सड़क पर पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है और पानी की गहराई चार मीटर तक हो जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »