29 Mar 2024, 01:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कुत्ते के लिए दुल्हन बेकरार, दूल्हे को कराया घंटों इंतजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 2:34PM | Updated Date: Jul 29 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। एक घिसी-पिटी कहावत है कि शादी के दिन दुल्हन को दूल्हे का इंतजार होता है। लेकिन अब जमाना बदल रहा है, दुल्हन के सपनों में कोई और पल रहा है। जी हां, अगर हम आपसे ये कहें कि एक दुल्हन ने अपनी शादी में पालतू कुत्ते के ना शामिल होने पर रायता फैला दिया, तो आप भी हल्का सा मुस्कुरा देंगे।

जैसे अभी मुस्कान बिखेर रहे हैं। बस करिए अब कहानी आगे पढ़िए। दरअसल मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। ओहियो की रहने वाली हिलेरी बाउल्स ने अपनी शादी में दुल्हन बनने से इनकार कर दिया और दूल्हे को घंटो इंतजार करवाया। वजह बना उसका पालतू कुत्ता, जो शादी में शामिल नहीं हो पाया था।
 
दुल्हन जिद पर अड़ी थी कि शादी में कोई शक्ल दिखाये या न दिखाये, लेकिन उसके पालतू कुत्ते की सूरत जरूर दिखनी चाहिए। चूंकि शादी समारोह ओहियो से कई किमी दूर दक्षिण कैरोलीना में था, इसलिए हवाई जहाज में कुत्ते को ले जाना संभव नहीं था।

दुल्हन के पिता ने लगाई जुगाड़
जब पानी सिर से ऊपर होने लगा, तो लड़की के पिता ने दिमागी घोड़े दौड़ाए। पिता ने फोन में सेव्ड कुत्ते की एक तस्वीर को फोटो लैब भेजा और उसके कटआउट्स बनाकर पूरे शादी समारोह में जगह-जगह खड़े करवा दिए। अपने प्रिय कुत्ते की भव्य एंट्री पर दुल्हन गदगद हो गई और तुरंत डोली में लद गई।
 
इसके बाद कुत्ते ने शादी के हर कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। पार्क हो या कार हर जगह वो दुल्हन के साथ फोटो में नजर आने लगा। शादी के बाद दुल्हन ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर किए और बताया कि उनके क्रिएटिव पिता उसे खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो अपने पालतु कुत्ते को परिवार का एक हिस्सा मानती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »