23 Apr 2024, 23:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

FB पर सेलिब्रिटी से कम नहीं है ये बिहार की लड़की, देखें तस्‍वीरों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 4:17PM | Updated Date: Jul 22 2017 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7

पटना। सोशल मीडिया में इन दिनों बिहार की एक लड़की की खूब चर्चा हो रही है। फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा है। इस लड़की की फेसबुक फैन फालोइंग इस समय लालू यादव से भी ज्यादा हो गई है। उनके किसी भी पोस्ट को हजारों लाइक्स मिलते हैं। सैकड़ों लोग उनके पोस्ट को शेयर करते हैं। वह कोई सेलिब्रिटी नहीं हैं, फिर भी सोशल साइट पर लोग उनके दीवाने हैं।

फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स बनाने वाली इस लड़की का नाम किरण यादव हैं। किरण यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। खबरों की मानें तो किरण यादव बिहार के वैशाली जिला की रहने वाली है। उन्होंने हाजीपुर के डीसी कॉलेज से पढ़ाई की है।
 
किरण यादव फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। इसके अलावा FB पर इनकी कोई पर्सनल जानकारी नहीं दी है। बहुत कम दिनों में जितनी लोकप्रिय किरण यादव हुईं हैं, वैसी लोकप्रियता बड़े-बड़े स्टार को भी नहीं मिली। आश्चर्य की बात यह है कि किरण की पर्सलन लाइफ के बारे में कोई बहुत ज्यादा नहीं जानता है।
 
किरण अलग-अलग विषयों पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके अधिकतर पोस्ट पॉलिटिकल होते हैं। किरण यादव सोशल मीडिया में इसलिए भी चर्चा में बनी रहती हैं कि उनके पोस्ट हिंदी में होते है ओर उनमें कई गलतियां होती हैं। वह चाहे प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मामला हो या नोटबंदी अथवा जीएसटी लागू करने का, उन्होंने हर मुद्दे को फेसबुक पर पोस्ट किया है। वह राजनेता नहीं हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल मुद्दे पोस्ट करती रहती हैं। लोग उन पर कई तरह के कमेंट्स भी करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »