25 Apr 2024, 05:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पुराने टेंट के बनाए कपड़े और -9 डिग्री तापमान में कर ली शादी, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 2:10PM | Updated Date: Jul 19 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 11
  • 12
  • 13
  • 15 (1)
  • 15 (2)
  • 16
  • 17
  • 18

नई दिल्‍ली। एक ब्रिटिश जोड़े ने शून्य से नौ डिग्री नीचे यानी 15 फॉरेनहाईट तापमान में शादी रचाई है। इंग्लैंड के रहने वाले टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम ने अंटार्कटिक प्रायद्वीप पश्चिम के एडिलेट आइलैंड पर स्थित रॉदेरा रिसर्च स्टेशन पर परिणय सूत्र में बंधे। इस तरह से ब्रिटिश अंटार्कटिक टेरिटरी में शादी रचाने वाला यह पहला जोड़ा बन गया है। 

जूली और टॉम पर्वतारोही हैं। पिछले साल ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे टीम में उनका चयन हुआ था। यह टीम गहराई में वैज्ञानिक शोध में मदद करती है।

यह जोड़ा पिछले 11 साल से एक साथ रह रहा है। उनकी पहली मुलाकात वेल्स में हुई थी। तीन साल पहले उन्होंने सगाई की। टॉम बताते हैं, ‘हम हमेशा से चाहते थे कि हमारी शादी बड़े पैमाने पर हो। लेकिन कभी यह नहीं सोचा था हमारी शादी ऐसी खूबसूरत जगह पर होगी।’ 

शादी के लिए रिसर्च स्टेशन पर ही बनाईं पीतल की अंगुठियां

इस मौके पर जूली ने नारंगी रंग का शादी का जोड़ा पहना था। खास बात यह है कि यह पुराने टेंट से बनाया गया था। शादी के लिए टॉम ने रिसर्च स्टेशन पर ही पीतल की अंगुठियां बनाईं।

यह शादी स्टेशन लीडर और बीएटी के मजिस्ट्रेट पॉल सैमवेज की अध्यक्षता में हुई। इसमें टीम के 20 लोग मेहमान के तौर पर शामिल हुए। ये सर्दियों में स्टेशन की देखभाल करते हैं। 

शादी बीएटी सरकार में पंजीकृत हुई है और ब्रिटेन में भी इसकी वैधता है। गौरतलब है कि हाल ही में बीएटी में शादी के कानून में बदलाव लाए गए थे, जिसके बाद यह इस इलाके में आयोजित पहली शादी है। 

दुल्हन जूली बताती हैं, ‘यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आने के बाद हमारे कई अच्छे दोस्त बन गए। शादी के लिए इससे बढ़िया कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी। मैं और टॉम बीते 10 साल से एक साथ काम कर रहे हैं और दुनिया भर में घूम रहे हैं।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »