19 Apr 2024, 05:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

20 साल से लड़की बनकर रह रहा ये पुरुष, मां को लगा बेटी लौट आई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 11:42AM | Updated Date: Jul 19 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन के एक ऐसे आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है जो पिछले 20 साल से लड़की की तरह रह रहा है। उसकी उम्र 50 साल है। बहन की मौत के बाद, अपनी मां की मानसिक हालत को सुधारने के लिए उसने ऐसा किया। इस वीडियो को सोशल साइट पर लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स अपनी बीमार मां के पास है और वह पारंपरिक चीनी ड्रेस पहने हुए है। दोनों गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन में रहते हैं। चीन के सोशल मीडिया पर भी शख्स का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। कई लोग शख्स के अभूतपूर्व साहस के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग उसकी सुंदरता की बात भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को डाउट है कि शख्स कुछ छुपा तो नहीं रहा।
 
मां को लगा बेटी लौट आई
जब शख्स ने अपनी बहन के कपड़े पहनने शुरू किए तो उसकी मां को लगा था कि बेटी लौट आई है। मां के चेहरे पर खुशी भी उसे दिखाई दी। इसके बाद वह इसी तरह के कपड़े पहनने लगा और मां के सामने बेटी की तरह बात भी करता था। मीडिया से बातचीत में शख्स ने कहा है कि उन्होंने तब से एक बार भी पुरुषों के कपड़े नहीं पहने हैं। इसके लिए वह अपनी आलोचना की भी परवाह नहीं करता। हालांकि, शख्स का नाम सामने नहीं आ सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »