18 Apr 2024, 08:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक ही घर से निकले 46 सांप, गाँव में दहशद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 2:53PM | Updated Date: Jul 17 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजीपूर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ही मकान से 46 सांप निकाले गए। जिसके बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप फैल गया है। आपकों बता दें कि जब सपेरे ने बीन बजानी शुरु की तो एक-एक कर 46 सांप बि‍ल से बाहर निकल आए। सभी सांप बेहद ही जहरीले बताए जा रहे है। सांप मिलने का बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सांपों देखने के लिए दिनभर सभी ग्रामीण उस घर के बाहर खड़ें रहे। मरदह क्षेत्र के बोगना गांव में कांता राजभर ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में एक सांप दिखा।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच 2 दिन पहले मेरे छोटे लड़के विनोद की पत्नी अनीता के पैर पर एक सांप चढ़ गया। उन्‍होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से यह साप दिख रहे थेा जिसके कारण सपेरे को बुलाना पड़ा। सपेरा  बीन बजाकर सांपों को निकालने लगा। सपेरा सांप के निकलते ही उन्हें मारता जा रहा था। आखिरी मे उसके हाथ एक विशाल सांप लगा काफी मशक्कत के बाद काबू कर पाया और उसे अपने साथ ले गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »