25 Apr 2024, 20:52:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

Video में देखिए तो जरा, कैसे शान से कर रहा है घोड़े की सवारी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 10:00AM | Updated Date: Jul 17 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। धरती पर कुत्ते इंसानों के पहले दोस्त बने थे, जो अब तक कायम है। यही वजह है कि कुत्ते इंसानों की तरह कई काम करते हैं। आपने कुत्ते को खुद से नहाते, कार चलाते, फुटबॉल खेलते आदि इंसानों वाले काम करते हुए देखा होगा। इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी को भी अचंभे में डाल सकता है। कैथरीन रेक्मैन (Kathryn Ryckman) के यूट्यब पेज पर 13 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो में कुत्ता घोड़े की सवारी कर रहा है। कुत्ता किसी मंजे हुए घुड़सवार की तरह लगाम थामकर घोड़े की सवारी करता दिख रहा है। कुत्ते की यह अजीबोगरीब हरकत वाला वीडियो टेक्सास शहर का है। यह कुत्ता 10 साल का है और इसका नाम  बैली (Bailey) है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »