26 Apr 2024, 03:22:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अनोखा रिश्ता : इंटरनेट पर धूम मचा रहा है यह वीडियो, क्‍या आपने देखा?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 11:03AM | Updated Date: Jul 15 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोदोमा। तेंदुए के बच्चे को पालने वाली शेरनी की तस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है। तंजानिया के एंगोरोएंगोरो कंजर्वेशन एरिया में स्थित एंडुतु सफारी लॉज में जूप वैन डेर लिंडे नाम के मेहमान ने इस जोड़े को देखा। तेंदुए के बच्चे को पालने वाली शेरनी नोसिकिटोक पांच साल की है और बच्चे का काफी ध्यान रख रही है।
 
शेरनी के गले पर कोप लायन नाम के एक एनजीओ की ओर से जीपीएस कॉलर लगाया गया है। उसने 27-28 जून को तीन शावकों को जन्म दिया था। ग्लोबल वाइल्ड कैट कंजर्वेशन आॅर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट और चीफ कंजर्वेशन आॅफिसर डॉ. ल्यूक हंटर ने इस घटना को 'अनोखा' बताया है। उन्होंने कहा, यह इस तरह की पहली घटना है जो मुझे पता चली है। इसके पहले मैंने कभी बड़ी बिल्लियों को लेकर ऐसा नहीं सुना। डॉ. हंटर ने कहा कि उन्होंने अब तक दूसरी शेरनी के बच्चों को अपना लेने की घटनाएं सुनी और देखी हैं लेकिन यह अपने आप में अनोखी घटना है।
 
तेंदुए की मां की तलाश...
इसके पहले बिल्लियों की किसी भी प्रजाति को दूसरी प्रजाति के बच्चों को अपनाते नहीं देखा गया। ज़्यादातर शेरनियां तेंदुए के बच्चों को देखते ही मार देती हैं, क्योंकि आगे चलकर इनसे शिकार करने में टक्कर मिलती है।
 
डॉ. हंटर ने बताया कि नोसिकिटोक के शावक भी तेंदुए के बच्चे के बराबर ही हैं। तेंदुए का बच्चा शेरनी को उसकी मांद से करीब एक किलोमीटर दूर मिला था। शेरों के जानकारों का मानना है कि शेरनी ने जब तेंदुए के बच्चे को देखा तब उसके मातृत्व हार्मोंस बढ़े हुए थे, इसलिए उसने अपने बच्चे की तरह व्यवहार किया। हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि तेंदुए की मां कहां है। साथ ही यह भी सवाल है कि क्या शेरनी हमेशा के लिए इस बच्चे को अपनाएगी? सफारी के कर्मचारी अब मादा तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। 
 
रखी जा रही है नजर
स्थानीय सफारी लॉज ने बताया कि वहां एक मादा तेंदुआ है जो आमतौर पर अपने बच्चों के साथ देखी जाती है। डॉ. हंटर ने कहा कि उनकी टीम इस पर नजर जमाए हुए है कि आगे क्या होता है। उन्होंने कहा, यह बेहद अलग तरह की घटना है। प्रकृति के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »