20 Apr 2024, 14:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पहली बार पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 3:12PM | Updated Date: Jul 9 2017 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब 21 वर्षीय एक पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणुदाता के सहयोग से किया। इस साल की शुरुआत में एक शुक्राणुदाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हेडन क्रॉस दुनिया भर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया है। क्रॉस ने 'द सन' को बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई 'परी' है। क्रॉस ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है। लड़की का जन्म 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में हुआ।

लिंग परिवर्तन के बाद महिला से पुरुष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरुष के रूप में रह रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »