19 Apr 2024, 13:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

खून के आंसू रोती है तीन साल की ये बच्‍ची, पिता ने मांगी मोदी से मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 10:11AM | Updated Date: Jul 8 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हैदराबाद की रहने वाली 3 साल की बच्ची आहाना को गंभीर बीमारी हैं। जिसके लिए परिवारवालों ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। इस बीमारी के चलते माता-पिता के साथ-साथ डॉक्टर बहुत डरे हुए है।
 
खून के आंसू ही रोती है अहाना 
दरअसल, तीन साल की बच्ची अहाना खून के आंसू ही रोती है, उसकी आखों से पानी की जगह खुन निकलता हैं। अहाना का इलाज कर रही डॉक्टर ने बताया कि आहना को हेमाटिड्रोसिस नाम की बीमारी है। इसमें पसीने आने और आंसू आने पर खून भी आता है। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद आहना की हालत पहले से तो बेहतर है लेकिन अभी भी गंभीर है।
 
पीएम-सीएम ने मांगी मदद 
आहना के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि जब वह डॉक्टर से पूछते हैं कि क्या इसका कोई स्थाई इलाज है तो वे कुछ नहीं कहते यानी उसके पास इसका कोई जवाब नहीं होता। अफजल ने कहा- मैं सीएम केसी राव और मोदी जी से मदद की गुहार लगाता हूं।
 
हफ्ते में पांच बार होता है ऐसा 
अहाना के पिता का कहना है कि उनकी बच्ची को हफ्ते में पांच बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके साथ ही वह बेहोश भी हो जाती है। गौरतलब है कि अहाना के माता-पिता बीमारी का खर्चा उठाने में असमर्थ हैं। उनके ऊपर पहले से कर्जा है। इस स्थिति में से कुछ परोपराकारी संगठन उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »