25 Apr 2024, 23:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

30 साल बाद इस महिला को चला पता ये चौंकाने वाला सच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 10:44AM | Updated Date: Jul 7 2017 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। यूके की एक महिला को अपने जन्म के लगभग तीन दशक बाद यह पता लगा है कि उसके माता-पिता असल में भाई-बहन हैं। महिला ने पुलिस में अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉना प्राइस ने बताया कि उनका बचपन भी सामान्य और खुशियों से भरा था। दुनिया की नजर में उनका परिवार एक परफेक्ट फैमिली थी। लेकिन साल 2014 में उनकी दुनिया तब अचानक बदल गई जब उन्हें यह पता लगा कि उनके माता-पिता आपस में भाई-बहन हैं।
 
खुलासे ने परिवार को तोड़कर रख दिया
32 वर्षीय प्राइस ने बताया कि इस खुलासे ने उनके परिवार को तोड़ कर रख दिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जहां पिछले महीने ही महिला के माता-पिता को दोषी पाया गया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा नहीं सुनाई। प्राइस का कहना है, 'मेरा बचपन झूठ पर टिका हुआ था। मैं उनसे (माता-पिता) से नफरत करती हूं। मेरे पास यह बताने को शब्द नहीं हैं कि मैं उनसे कितनी नफरत करती हूं।
 
कुछ और कहता है डीएनए टेस्ट
जांच में पुलिस ने पाया कि जिस शख्स को प्राइस अपना पिता मानती हैं असल में वह उसके पिता नहीं हैं। डीएनए टेस्ट से पता लगा कि प्राइस की मां किसी और शख्स से गर्भवती हुई थीं। हालांकि, प्राइस के तीन छोटे भाई-बहन का डीएनए उनके माता-पिता से मेल खाता है। प्राइस को साल 2014 में इस सच का तब पता लगा जब उनकी एक आंटी ने उन्हें यह बताया। हालांकि, शुरुआत में प्राइस ने इसे सच नहीं माना। इसके बाद उन्होंने दो साल तक सच जानने की कोशिश की और सारे सबूत इकट्ठे कर के पुलिस के पास पहुंचीं।
 
पिता बोले, पता नहीं था पूर्व का रिश्ता
डॉना के पिता रॉबिन प्राइस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि उनका यह रिश्ता गलत था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बहन से कभी नहीं मिले थे और जब तक उन्हें भाई-बहन के रिश्ते का पता लगता तब तक वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स में किसी भी अडल्ट का उसके परिवारजन के साथ शारीरिक संबंध बनाना गैर-कानूनी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »