28 Mar 2024, 14:35:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये लड़की चला रही है शरीर के बाल ने हटाने का कैंपेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 3:56PM | Updated Date: Jul 6 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिटनेस ब्लॉगर मॉर्गन मीकेनस पिछले कुछ दिनों से बड़े ही अनोखे तरीके से लोगों को नैचुरल ब्यूटी का मतलब समझा रही हैं। मॉर्गन लोगों को पैर और कांख के बाल न हटाने की के लिए प्रेरित कर रही हैं।

वो चाहती हैं कि इन्होंने जैसे नैचुरल खूबसूरती को अपनाया है। वैसे ही दूसरे लोग भी अपनाएं। मॉर्गन ने पिछले एक साल से अपने शरीर के बालों को शेव नहीं किया है। मॉर्गन के बॉयफ्रेंड का भी मानना है कि वो उन्हें इसी तरह खूबसूरत लगती हैं।
 
मॉर्गन अपने इंस्टग्राम पर लिखती हैं कि नैचुरल ब्यूटी को मानना अच्छा होता है। आप जैसे हो वैसे ही रहना चाहिए. मेरे लिए खूबसूरती का मतलब ये है कि किसी के कहने से पहले ये मान लूं कि मैं खूबसूरत हूं। आप जैसे भी हो, वैसे ही खूबसूरत होते हो।
 
- जब मैं 11-12 साल की थीं तो जिम जाती थी। वहां किसी ने मुझे हेयरी लेग्स के लिए टोका था। हेयर शेव न करने का एक कारण ये भी है।
- हेयर शेव या वैक्स करने में बहुत समय लगता है।
- शेव और वैक्स के बाद जब बॉडी के बाल निकलते हैं तो वो बेहद चुभते हैं।
 
मॉर्गन बताती हैं कि वो एक चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती थीं। जब वो बच्चों को स्वीमिंग के लिए ले जाती थीं तो लोग बेहद क्रूर प्रतिक्रिया देते थे। किसी ने मॉर्गन को कहा कि तुम मर्द की तरह दिखती हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »