25 Apr 2024, 23:24:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

50 साल तक रहे लिव इन रिलेशन में, अब बच्‍चों ने कराई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 1:57PM | Updated Date: Jul 4 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीकमगढ़ (म.प्र.)। मध्‍यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सेतपुरा का एक अनोखा मामला सामने आया है। 80 साल के सुख कुशवाह ओर 75 साल की उनकी पत्‍नी हरिया दोनो 50 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे है इस बीच उनके चार बच्‍चे हुए उनमें दो बेटे ओर दो बेटियां है। बता दें कि 50 साल पहले दोनो को प्रेम हुआ पर दोनों के घर वाले उनकी शादी के खिलाफ थे इस पर उन्‍होंने बिना शादी के एक साथ रहने को फैसला लिया। उनका बेहद खुशहाल परिवार था। इसके बावजूद हरिया खुश नहीं थे उन्‍हें शादी करने में ही खुशी नजर आ रही थी। सुख को लगने लगा कि अब जीवन का अंतिम दौर आ गया है। उन्‍हें लगा कि मृत्‍यु के पश्‍चात उन्‍हें और उनकी पत्‍नी को मोक्ष की प्राप्‍ति कैसे होगी।

उन्‍हें ऐसा इसलिए लगा क्‍योंकि उन्‍होंने विवाह नहीं किया था और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ऐसे जोड़ों को मोक्ष नहीं मिलता। मोक्ष की चाह में आखिर उन्‍होंने 30 जून 2017 को शादी कर ली। उनके इस  फैसले से उनके परिवार वाले बहुत खुश थे ओर पूरे परिवार ने शादी का आयोजन धूमधाम से किया। शादी के फंक्‍शन में इन दोनों के एक पोते और नौ पोतियों ने जम कर डांस किया।   

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »