29 Mar 2024, 21:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

...जब 12 शेरों के बीच बच्चे ने रोते हुए दुनिया में कदम रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 11:29AM | Updated Date: Jul 1 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के गिर के जंगल में यहां बसने वाले शेरों के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन आधी रात के बाद जंगल में कुछ ऐसा हुआ जैसा पहले कभी नहीं हुआ। जंगल में 12 शेरों के बीच एक बच्चे ने रोते हुए दुनिया में कदम रखा।    

खबरों के अनुसार घटना गुजरात के गिर स्थित जंगलों की है। गिर के अमरेली जिले की रहने वाली मंगूबेन मकवाना नाम की महिला को 29 जून को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में गिर का घना जंगल और अंधेरी रात थे।
 
जब एंबुलेंस जंगल से गुजर रही थी तब उसे 12 शेरों ने घेर लिया। इसके बाद एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी और मंगूबेन ने इसी में बच्चे को जन्म दिया। अमरेली के 108 अपातकालीन प्रबंधन कार्यकारी अधिकारी चेतन ने बताया कि घटना गुरुवार रात ढाई बजे की है।
 
बच्चे के जन्म के बाद उसे वॉर्मर में रखा गया और फिर धीरे-धीरे शेरों ने वहां से हटना शुरू किया। इसके बाद ड्रायवर ने भी एंबुलेंस को धीमी रफ्तार से वहीं से निकाला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »