20 Apr 2024, 21:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सलमान को गोली मारने पर 50 लाख का इनाम देने वाला अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 2:14PM | Updated Date: Jun 30 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। यूपी चुनाव 2017 में भारतीय सामाजिक क्रांति दल के कैंडीडेट रहे अरविंद सिंह चट्टान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल इसने फेसबुक पर सलमान खान और राहुल गांधी के खिलाफ एक पोस्‍ट डाला था। इस पोस्‍ट में उसने सलमान को मारने वालो को 50 लाख का इनाम देने की बात कही हैं। और राहुल गांधी को लेकर एक पोस्‍ट डाली है की राहुल को राजनीति नहीं आती बल्कि वे गांधी नेहरू परिवार के होकर बदनामी कराते हैं। पोस्‍ट में चट्टान ने राहुल गांधी को गोली मारकर संपर्क करने को कहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो खुद को अन्ना हजारे कहता है।
 
अरविंद सिंह चट्टान गाजीपुर का रहने वाला है। बचपन में ही इसके पिता बनारस आ गए थे और शिवपुर के इंद्रपुर में घर बनवाकर रहने लगे। अरविन्द के परिवार में मां-बाप पत्नी और विकलांग छोटा भाई हैं। छोटा भाई ऑटो चालक है, वही घर का खर्च चलाता है। अरविंद ने इंटर तक की पढ़ाई की है। बचपन से ही अड़ियल स्वभाव के कारण इसके दोस्त इसे चट्टान कहने लगे। बाद में उसने इसको नाम के आगे यूज करने लगा। शुरु में वह मालवाहक भी चलाया करता था। इसके बाद भजयुमो का कार्यकर्ता रहा। अन्ना आंदोलन में ये अन्ना हजारे के विचारों से प्रभावित होकर अन्ना टीम से जुड़ गया। वर्तमान में बसपा की भी राजनीति करता है।
 
एसओ शिवपुर शिवानंद मिश्रा ने कहा, चट्टान सिंह सनकी टाइप का है। कुछ दिनों से वह फेसबुक पर नेताओं और सेलिब्रेटियों के खिलाफ कमेंट दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसको शिवपुर इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »