24 Apr 2024, 21:11:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिला का डॉक्‍टर ने किया ऐसा इलाज: अगरबत्ती जलाई और मारे थप्‍पड़, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 3:42PM | Updated Date: Jun 29 2017 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाड़मेर। राजस्थान के बीकानेर में इन दिनों फैली जादू-टोने और बाल काटने की अफवाह के बीच अब एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह बाड़मेर जिला अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र बोहरा का है। इसमें डॉ. बोहरा अस्पताल में भर्ती महिला का इलाज झोला झाप की तरह करते नजर आ रहे हैं। बेसुध महिला को डॉक्टर थप्पड़ जड़ते है और इलाज में अगरबत्ती तक जलाई जाती है।
 
यह है पूरा मामला
पिछले एक महीने से राजस्थानके पश्चिमी जिलों में अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। इनमें किसी महिला के सोते हुए बाल काटे जाने, पांवों में मेहंदी और सिंदूर लगने की बात कही जाती है। हालांकि इन सभी घटनाओं को प्रशासन अंधविश्वास और मनघड़ंत करार देता रहा है। लेकिन बुधवार को बाड़मेर में 4 महिलाओं के साथ बाल काटे जाने की घटना का दावा किया गया। इनमें से सोनड़ी गांव की एक महिला को बेहोशी की हालत में बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां डॉ. बोहरा ने झोला छाप की तरह उसका इलाज किया। पहले अगरबत्ती जलाई गई और फिर चार थप्पड़ जड़े गए। हालांकि इसपर भी महिला को होश नहीं आया। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »