25 Apr 2024, 06:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मछली का यह वीडियो देखकर आप भी कहेंगे, ये... देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 3:15PM | Updated Date: Jun 29 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि मछली और पानी का क्या वास्ता है। बिना पानी मछली की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हम अगर कभी किसी जगह पर फंस जाते हैं तो अपने को निकालने की पूरी कोशिश करते हैं और जब बात जान से हाथ धोने की हो तब तो हम जी जान लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खुद ही बोल देगें, मछली को पानी के बिना रहना गवारा नहीं।

इस वीडियो में दो मछुआरों को एक बड़ी मछली को अपने हाथों में पकड़े दिखाया गया है। मछुआरों ने कभी नहीं सोचा होगा कि हाथ में आई इतनी बड़ी मछली को उन्हें खोना भी पड़ सकता है। दरअसल मछली पकड़ने के बाद जब मछुआरे उसे जमीन पर रखे एक कपड़े में बांधने की कोशिश कर रहे होते हैं ठीक उसी समय वह मछली उनके हाथों से फिसलती हुई नदी में समा जाती है।

27 जून को यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि कई लोगों ने इस लाइक और शेयर भी किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »