29 Mar 2024, 06:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अनूठी मिसाल- ईद से पहले भारत के तिरंगे रंग में रंगी यह मस्जिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 11:03AM | Updated Date: Jun 25 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भीलवाड़ा। ईद के मुबारक मौके पर राजस्‍थान के भीलवाड़ा शहर में वतनपरस्ती की अनूठी मिसाल पेश की गई है। रमजान के इस पाक महीने में एक मस्जिद शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इसे देखकर सभी की छाती चौड़ी हो रही है। पूरी मस्जिद पर इलेक्ट्रनिक तिरंगा लहलहा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह मस्जिद राजस्थान के भीड़वाड़ा जिले में रेलवे स्टेशन के पास है।
 
मुसलमानों ने पेश की भक्ति की मिसाल
मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगे के रंग से सजाकर देश भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल मस्जिद को तिरंगी लाइटिंग से कुछ इस कदर सजाया गया है कि देखने वालों को ऐसा लग रहा है जैसे मस्जिद पर तिरंगा लहरा रहा हो।  
 
वायरल हुआ वीडियो 
राजस्थान की ये तिरंगे की रोशनी में सराबोर हुई मस्जिद का वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। काफी बड़ी संख्या में यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। 
 
'देशद्रोही' मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगे से पोत दिया
ट्विटर पर वसीम अकरम त्यागी नाम के एक यूजर ने मस्जिद का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'राजस्थान के भीलवाड़ा में 'देशद्रोही' मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगा लाइट से पोत दिया, अब ‘देशभक्त’ हिन्दू ऐसा एक सिर्फ एक मंदिर दिखायें?' 
 
ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में....
वसीम अकरम त्यागी के ट्वीट पर एक यूजर विवेक गोस्वामी ने सोमनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में....। जबकि एक अन्य यूजर पंकज चौधरी ने लिखा- मुस्लिम अधिक देशभक्त है...1947 में कत्लेआम के बावजूद जिन्होंने इंडिया में
रहना पसंद किया उन पर नाज़ है।  
 
...तो इसमे गलत क्‍या है 
विकास द्विवेदी नाम के एक यूजर ने लिखा- बहुत से मंदिरों में भारत माता की प्रतिमा रखी जाती है, इसकी तुलना नहीं की जानिए। यह कोई प्रतियोगिता का मुद्दा नहीं है यह सिर्फ सम्मान की बात। अगर मुस्लिम देश के प्रति सम्मान दिखाते हैं तो उसमें क्या गलत है।
 
हमारे खून में हिंदुस्तान का खून 
मस्जिद के ईमाम मोहम्‍मद जफ्फर मुख्‍तार आसमी ने कहा, तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारा राष्‍ट्रध्‍वज है। उन्होंने कहा, आज मुसलमान को देश भक्‍त नहीं माना जा रहा है। जिससे हमे दुख होता है, अब हमे दिखाना पड़ रहा है कि हम भी देशभक्त है। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमारे खून में हिंदुस्तान का खून बहता है और ये खून इसी सरजमीं की हिफाजत के लिए निकलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »