24 Apr 2024, 08:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

34 सप्ताह का गर्भ...फिर भी दौड़ी एलिसिया मोंटानो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 8:13PM | Updated Date: Jun 24 2017 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोंटानो। एलिसिया मोंटानो पांच बार की राष्ट्रीय विजेता हैं। शुक्रवार को कैलिफोर्निया के साकरामेंटो स्थित हारनेट स्टेडियम में इन्होंने 800 मीटर हीट में हिस्सा लिया, जो अमेरिकी वर्ल्ड चैम्पियनशिप ट्रायल्स के लिए था। 

 
उन्होंने 2 मिनट 32.13 सेकंड का समय लिया। 31 वर्षीय एलिसिया को वंडर वूमन कहा जाए, तो भी कम होगा, क्योंकि उन्होंने 34 सप्ताह का गर्भ धारण कर रखा है। इतना ही नहीं, आयोजन स्थल का तापमान 32.13 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें वे दौड़ीं। 
 
मैं साबित करना चाहती थी...
मैं जानती हूं कि मैं गर्भवती हूं, लेकिन मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं साबित करना चाहती थी कि गर्भवस्था में दौड़ना मां और गर्भस्थ के लिए लाभकारी है। - एलिसिया मोंटानो
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »