20 Apr 2024, 01:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

फिर से आ रहा है सुपर मारियो, लेकिन क्या भूल पाएंगे पुराने को?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 9:40AM | Updated Date: Jun 24 2017 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निंटेंडो का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये वो कंपनी है जिसने सुपर मारियो जैसा गेम बनाया। हैंड हेल्ड वीडियो गेम को भी हमारी जिंदगी में लेकर आई और 90 के दशक के बच्चों ने ये नाम यकीनन सुना ही होगा। ये गेम फिर से लांच किया जाएगा। इस गेम का वीडियो भी जारी किया गया जिसमें आपके पुराने मारियो में सुपर पावर आ गई हैं।
 
बचपन के सुपर मारियो की याद आ गई जो  छुट्टियों के सबसे अहम हिस्सों में से एक हुआ करता था।  सुपर मारियो के कितने भी नए वर्जन आ जाएं लेकिन पुराना गेम ही बेहतर रहेगा।  ऐसे बहुत से गेम्स थे जिनकी यादें दिमाग में अभी भी ताजा हैं और उन गेम्स को अभी भी खेला जाए तो वैसा ही चस्का रहेगा।
 
ये गेम बिना किसी शक के बचपन का अहम हिस्सा रहा है और आज तक इसके दीवाने उतने ही हैं। प्लम्बर की ड्रेस पहने मारियो राजकुमारी को बचाने जाता था। मारियो की सक्सेस कुछ ऐसी थी कि उसके बाद प्रीक्वेल और सीक्वेल सब बने। 90 के दशक का दूसरा सबसे लोकप्रिय गेम कांट्रा ही रहा है। अगर आपने ये गेम नहीं खेला तो यकीन मानिए इस दशक के एक्शन को जानते ही नहीं है। कई सालों तक निंटेंडो का ये गेम गेमिंग कंसोल पर रहा है। एक्शन गेम्स के शौकीन लोगों के लिए ये एक और बेहतरीन गेम लांच हुआ था।  मार्शियल आर्ट्स और स्ट्रीट फाइट वाला ये एक्शन गेम लोगों की पसंद बनता चला गया। अगर आपने ये गेम नहीं खेला है तो यकीनन एक एडिक्टिव गेम मिस किया है। अपने कुत्ते के लिए बतख को मारना होता था। तीन बार गोली चलाने मिलती थी और इसमें अगर आप सफल हुए तो प्वाइंट्स मिलते थे। इस गेम की बात ही कुछ और थी। रेसिंग करते-करते प्लेयर्स आपस में झगड़ने लगते थे, गिरने लगते थे और कई बार तो बात हाथा-पाई तक भी पहुंच जाती थी। बाइक को स्पीड में भगाते हुए आगे बढ़ाने वाला ये गेम कई लोगों की जान था।
 
एक गैलेक्सी और कई कारें - आॅक्सीजन लेवल, फ्यूल सबका ध्यान रखते हुए आगे आने वाले रोड़ों से बचते हुए आगे बढ़ना होता है। ये गेम उन लोगों को खासा पसंद हुआ करता था जिन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है।  इस गेम को अब खेलते हुए अगर आपको फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की याद आ जाए तो गलत नहीं होगा। इस गेम को खेलने वालों की संख्या कम नहीं थी। पैकमैन गेम 80 के दशक का है और इस गेम का क्रेज आज भी लोगों को याद होगा। कार्टून कैरेक्टर का गेम बनाकर निंटेंडो कंपनी ने बच्चों के मनोरंजन का एक नया ही आयाम गढ़ दिया था। इस गेम की 10 मिलियन से भी ज्यादा कॉपी बेची गई थी और पूरी दुनिया में ये बहुत सक्सेस हुआ था।मारियो की तरह ही राजकुमारी को बचाने का एक और गेम था एड्वेंचर आइलैंड। इस गेम में मारियो ना सही, लेकिन मारियो के छोटे भाई जैसा दिखने वाला कैरेक्टर जरूर था। एड्वेंचर आइलैंड भी सुपर मारियो की तरह ही एक एडिक्टिव गेम था। एक्शन गेम्स के शौकीनों के लिए ये गेम भी कुछ कम नहीं था। इसके सीक्वेल भी बनाए गए और भारतीय मार्केट में वो भी काफी लोकप्रिय रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »