20 Apr 2024, 05:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां पर आटे में बांट दिया प्‍लास्टिक, मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 2:27PM | Updated Date: Jun 23 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बंगाल। बंगाल के दार्जिलिंग हिल्‍स एरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां आटे में प्‍लास्टिक बांटा गया। इस मामले के आने के बाद कई चाय बगान इलाकों के श्रमिकों में हड़कंप मचा हुआ है। चामुर्ची बागान के श्रमिकों का कहना है कि सरकारी राशन के तहत उन्हें आटा मिला है। जिसे पानी में लगाकर गुथने के बाद आटा का कुछ अंश रबर की तरह रहता है।
 
अलीपुरदौर जिले के कई चाय बागान इलाकों में इस तरह की शिकायतें मिली हैं। चामुर्ची, वीरपाड़ा, लक्ष्मीपाड़ा, सताली चाय बागान में राशन डीलर्स से इस तरह का आटा मजदूरों को दिया गया। दूसरे जिलों से भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। इस आटे से जब रोटियां बनाई गईं तो उसमें प्लास्टिक मिला। 
 
कई तरह की शिकायतें भी मिलीं। इस प्लास्टिक आटे को खाने के बाद लोगों के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। आम शिकायत पेट दर्द की है। ज्यादातर शिकायतें अलीपुरद्वार के चाय बागानों से मिलीं। चामुर्ची चाय बागान के मैनेजर अनुप प्रताप सिंह ने बताया कि बगान में दिया जा रहा आटा की क्वालिटी खाने के योग्य नहीं है। आटे के बारे में काफी शिकायत मिली है। आटा के इस नमूने को खाद्य विभाग विभाग के पास भेजा जाएगा एवं इस विषय को लेकर खाद्य विभाग को लिखित शिकायत भी दी जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »