19 Mar 2024, 17:10:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस गांव में चोरी हो जाते हैं महिलाओं के अंडरगार्मेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 5:38PM | Updated Date: Jun 22 2017 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले के एक प्रभुपुर नाम के गांव में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यू तो चोर रूपए पैसों और जेवरात की चोरी करते है पर चंदौली के गांव में चोर महिलाओं की अंडरगार्मेंट चोरी करके ले जाते हैं। चोरी से परेशान महिलाओं ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। 
 
एसएसआई बब्बन सिंह ने बताया कि जब महिलाएं नहाकर अपने अंतः वस्त्र को जब छत या बाहर सुखाने डालती है तो वह गायब हो जाते हैं और बाद में वह अंडरगार्मेंट्स नाले में पड़े मिलते हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले एक साल से लगातार ऐसी गायब होने की घटना हो रही है। लोकलाज के कारण महिलाओं ने अब तक इस मामले को दबाए रखा लेकिन बात जब हद से आगे बड़ गई तो एक महिला अपने  घर के बुजुर्ग को इस घटना के बारे में बता दिया।
 
महिलाओं को गांव के ही एक नाबालिग लड़के पर शक है। पर जब से पुलिस में शिकायत की है उसके बाद से वह लड़का फरार है। गांव की सुषमा और शीला देवी ने बताया कि इस तरह की घटनाएं लंबे समय से हो रही है जिसके कारण महिलाएं परेशान हो गई है वही महिलाओं के अंदर डर भी समा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »