19 Mar 2024, 14:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

समंदर की गहराइयों में छुपे राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 11:13AM | Updated Date: Jun 22 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहते हैं समंदर की गहराइयों में कुदरत के बहुत से राज छुपे हैं, जिनसे इनसान आज भी पर्दा नहीं उठा पाया है। आपको ब्रिटिश जहाज टटाइटेनिक का किस्सा तो याद होगा ही। टाइटेनिक जहाज एक इतिहास बन गया। लेकिन समंदर इनसान की इस अमानत की हिफाजत आज भी कर रहा है। इतिहास का हिस्सा बन चुकी इन चीजों को समंदर की गहराई तक जाकर देखना तो हर किसी के बस की बात नहीं। लिहाजा तारीख के कुछ  लोग समंदर में जाकर इन चीजों की तस्वीरें हमारे लिए सबूत के तौर पर ला रहे हैं। उनका ये तजुर्बा जबरदस्त दिलचस्प रहा है।  ब्रिटेन के फोटोग्राफर स्टीव जॉन्स ने कुछ ऐसे ही जहाजों की तस्वीरों की नुमाइश की। इसमें उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बमबारी के शिकार हुए अमरीकी लड़ाकू जहाज बी-17 जी फ्लाइंग फोर्ट्रेस की तस्वीरों प्रदर्शित किया था। बाल्टिक सागर में लैटविया के पास विस नाम की जगह पर  बहुत पहले ये विमान डूब गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »