19 Mar 2024, 09:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हनीमून पर सामने आई पति की खौफनाक सच्चाई, पत्नी के उड़ गए होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 2:39PM | Updated Date: Jun 21 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के समीप नोएडा में अपने पति की सच्चाई जानकर एक महिला हैरान रह गई। महिला को हनीमून के दौरान या बात पता चली की उसका पति नपुंसक है। पति और ससुरालवालों पर धोखे का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में केस दर्ज कर दिया। 
 
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। नवंबर 2015 में महिला की शादी एक शख्स से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने गोवा गए, लेकिन पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। उस वक्त महिला को पति के नपुंसक होने की बात पता चली। 
 
महिला का पति जब उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना करने लगा तो वो काफी परेशान रहने लगी। महिला ने पति को डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी लेकिन वो नहीं माना। महिला के पति ने ऑफिस में अपनी नाइट शिफ्ट करा दी। महिला का पति ऑफिस से आकर बिना किसी से बातचीत किए सो जाता। तंग आकर महिला अपने मायके में रहने लगी। 
 
महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि महिला की जानकारी के मुताबिक आरोपी पर आईपीसी की धारा 498ए और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। यदि महिला का पति इलाज के लिए मान जाता है, तो मामला सुलझ जाएगा, वरना दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »