20 Apr 2024, 19:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हड्डी तोड़ देता है, यह पक्षी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 9:41AM | Updated Date: Jun 18 2017 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पानी के पक्षियों में इसकी गिनती कुछ सबसे बड़े पक्षियों में की जाती है। देखने में बेहद सुंदर हंस प्रजाति का यह पक्षी यूरेशिया के अलावा उत्तरी अमेरिका में भी बड़ी संख्या में पाया जाता है। दूसरे हंसों की तुलना में यह मनुष्य से दूर नहीं भागता। पर अपने घोंसले व अंडों की रक्षा करने में इसका कोई सानी नहीं। अगर कोई पक्षी या मनुष्य तालाब किनारे बने इसके घोंसलों के पास आने की कोशिश करता है तो ग्यारह किलोग्राम के करीब के इस हंस का पारा चढ़ते देर नहीं लगती। वह अपने दुश्मनों पर हमला अपने पंखों से करता है, जो कि सात फीट तक फैल सकते हैं। जब तक कि दुश्मन लौट न जाए, तब तक वह उन पर अपनी चोंच और पंखों से धक्का देते हुए भगाने की कोशिश करता है। माना जाता है कि गुस्से में किए गए इसके वार से हड्डी तक टूट सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »