26 Apr 2024, 03:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां दो पत्‍नियां रखना जरूरी, नहीं तो हो सकती है जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 2:35PM | Updated Date: Jun 12 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में एक बीवी के रहते दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। बिना पहली पत्‍नी को तलाक दिए दूसरी शादी करने पर आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां एक साथ दो बीवी नहीं रखने पर जेल हो सकती है। आश्‍चर्यों से भरी इस दुनिया में अफ्रीका में एक ऐसा देश है जहां यह अजीबो गरीब व्‍यवस्‍था लागू है। 
 
गृहयुध्‍द के चलते उठाया यह कदम 
अफ्रीका के इरीट्रिया नामक देश में सरकार ने हर पुरुष को दो शादियां करना अनिवार्य कर दिया है। अगर उस पुरूष की पहली पत्नी ने इस बात पर आपत्ति जताई तो ऐसे में उन दोनों को जेल में बंद कर दिया जाएगा। ऐसा करने के पीछे वहां की सरकार की दलील यह है कि गृह युद्ध की वजह से यहां पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले काफी कम हो गई है। ऐसे में देश की महिलाओं के लिए कड़े नियम-कायदों के चलते अकेले या बिना शादी के रहना बहुत मुश्किल है इसलिए उनकी हिफाजत के लिए पुरुषों को दो शादियां करने की सख्त हिदायत दी गई है। 
 
दुनियाभर में हो रही आलोचना
आकड़ों के मुताबिक इरीट्रिया में 1998 से 2000 के बीच हुए गृहयुद्धों में करीब डेढ़ लाख इरीट्रियन सैनिक मारे जा चुके हैं। इरीट्रिया सरकार की दोहरी मानसिकता वाले इस फैसले की दुनिया भर में काफी आलोचना हो रही है। दूसरी तरफ इरीट्रिया सरकार द्वारा पारित किए गए कानून की उर्दू लिखित कॉपी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »