29 Mar 2024, 06:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सुरक्षा के लिए अनोखा प्रयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 9:56AM | Updated Date: Jun 11 2017 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूजीलैंड। पुलिस ने स्कूलों के आसपास सड़क सुरक्षा के नियमों को बेहतर बनाने के लिए एक अनोखा और दिलचस्प प्रयास किया है। इस काम के लिए उन्होंने एक छोटे से पिग को नियुक्त किया है, जिसका नाम है एलियट। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस पालतू छोटे से सूअर की फोटो छाई हुई है। इसमें उसे हैट लगाए हुए पुलिस के छोटे आकार के यूनिफॉर्म में दिखाया गया है। इस पोस्ट को 10 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। इसका लक्ष्य देश के वाहन चालक हैं।  पोस्ट में वह कह रहा है कि क्या तुम जानते हो कि एक पिगी की सबसे तेज गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है। वह वाहन चालकों से गुहार लगा रहा है कि वे कल से जब भी किसी स्कूल के पास से गुजरें तो इस बात को याद रखें। इस अनोखे पोस्ट को एलियट यह कहते हुए खत्म करता है कि स्कूल की पहरेदारी पर नजर बनाए रखें और हमारे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभाएं। नियमों के अनुसार गाड़ी चलाएं, अपनी गति धीमी करें और चौकन्ने रहें। पुलिस बल ने बाद में बताया कि एलियट पुलिस टीम के किसी सदस्य का पाला पोसा गया पारिवारिक पालतू जानवर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »