29 Mar 2024, 03:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब महिला का पैर टॉयलेट के गढ्ढे में फंसा, फिर क्या हुआ देखें Video

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 4:23PM | Updated Date: Jun 10 2017 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन में एक महिला अजीबो-गरीब हालात में फंस गई। दरअसल हुआ यह है कि उसका पैर टॉयलेट के गढ्ढे में जाकर फंस गया जिसकी वजह से वह 6 घंटे तक वहीं बैठी रही। उसको निकालने के लिए पहले तो घर वालों ने खूब कोशिश की लेकिन उसका पैर टस से मस नहीं हो पाया। बाथरूम में थोड़ी देर बाद लोगों को घुटन महसूस होने लगी और उस पीड़ित महिला की हालत खराब हो रही थी।

कोई रास्ता न देख प्रशासन से मदद मांगी गई। प्रशासन की टीम के लोगों ने भी घंटों की मशक्कत की फिर भी उसका पैर निकाला नहीं जा सका। आखिरकार टॉयलेट की सीट को तोड़ने का फैसला किया गया लेकिन इसमें डर इस बात का था कि पीड़ित के पैर में चोट आ सकती थी। लेकिन इसके सिवाए कोई और रास्ता न था और कई उपकरणों का इस्तेमाल कर सीट को तोड़ दिया गया। करीब 6 घंटे बाद महिला का पैर से गढ्ढे से निकाल लिया गया और उसको कई चोट भी नहीं आई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »