25 Apr 2024, 04:22:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पर्यावरण के लिए ऐसा जुनून, बस कंडक्‍टर ने लगा दिए 38000 पेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 1:06PM | Updated Date: Jun 9 2017 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मईलादुथुरई। तमिलनाडु के एक बस कंडक्‍टर को पर्यावरण संरक्षण का ऐसा जुनून लगा कि उसने 38000 हजार पेड़ लगा दिए। योगानाथन तमिलनाडु के मईलादुथुरई के रहने वाला है। ये पर्यावरण प्रेमी 12वीं पास है। पिछले 18 वर्षों से तमिलनाडु रोड ट्रांसपोर्ट कर्पोरेशन के अंतर्गत मरूधामलाई-गांधीपुरम  20 नंबर की बस में कंड़क्‍टर की सेवा देने का काम कर रहे हैं। 
 
योगानाथन पिछले 28 सालों से अकेले लगभग 38000 पेड़ लागा चुके हैं। बस कंडक्‍टर ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और जंगली जीवों को लेकर जागरूक करने का काम कर रहे हैं। योगानाथान की इस पहल को सीबीएसई वर्ग के पांचवी पाठ्यपुस्‍तक में शामिल किया गया है। उनके पेड़ लगाने की इस जिद को तमिलनाडु ग्रीन मूवमेंट जयाचंद्रन ने भी सहयोग किया।
 
पेड़-पौधे लगाना और जंगली जीवों की सुरक्षा करना उनका जुनून है, साथ ही वे युवा पीढि़यों के बीच इस बात का संदेश फैलाने में भी यकीन रखते हैं। मैं कई कॅालेज और विश्‍वविद्यालय में गेस्‍ट लेक्‍चरर के तौर पर भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जगारूक करने का काम करता हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »