24 Apr 2024, 19:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

शराब-ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक मोमोज, लगे बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 10:34AM | Updated Date: Jun 9 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर/नई दिल्ली। सभी लोग सड़क पर बिकने वाले मोमोज को पसंद करते हैं और लेकिन भाजपा के एक विधायक हैं जिन्हें मोमोज पसंद नहीं हैं। वह मोमोज को बैन कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से भाजपा के विधान परिषद सदस्य रमेश अरोड़ा मोमोज को बंद करवाना चाहते हैं। उनका कहना है कि मोमोज में कैंसर कारक मोनोसोडियम ग्लूटामेट या अजीनोमोटो पाया जाता है। मोमोज पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह अभियान चला रहे हैं। मोमोज का अविष्कार नेपाल में हुआ है, लेकिन भारत में यह बहुत प्रसिद्ध है। 
 
इससे कैंसर होने का लगाया आरोप
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अरोड़ा ने कहा कि मोमोज को कई बीमारियों का मूल कारण पाया गया है, जिसमें आंत का कैंसर भी शामिल है। वह पिछले कुछ महीनों से इस पर मुद्दे को उठा रहे हैं और कम से कम राज्य में मोमोज के बैन की मांग कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि चीनी भोजन में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जिसे अजीनोमोटो के ब्रैंड नेम से बेचा जाता है, जो कि स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। अजीनोमोटो एक तरह का सॉल्ट है, जो कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण है। यही नहीं यह एक छोटे से सिर दर्द को माइग्रेन में परिवर्तित करने के लिए जिम्मेदार है।

अजीनोमोटो से पेट कैंसर का खतरा
भाजपा एमएलसी ने आगे कहा कि मेमोरी लॉस होने की समस्या के अलावा लगातार 2-3 साल तक इसका सेवन करने पर पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है। बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने 2007 में एक रिचर्स के बाद बताया था कि अजीनोमोटो से पेट का कैंसर होता है। साल 2004 में वर्ल्ड हेल्थ आॅर्गेनाइजेशन ने भी इसे असुरक्षित घोषित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »