29 Mar 2024, 01:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

20 लाख में बिक सकते हैं ये जूते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 10:16AM | Updated Date: Jun 9 2017 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। ऐपल के आईफोन, मैकबुक, आईपैड और आईमैक जैसे क्रांतिकारी उत्पादों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐपल ने कभी जूते भी बनाए थे? अगर नहीं तो जान लीजिए कि ऐपल के जूते की कीमत कंपनी के किसी भी अन्य उत्पाद से कहीं ज्यादा है। आईफोन और आईपैड को छोड़ दें, तो इन जूतों का मूल्य कंपनी के सबसे महंगे कम्प्यूटर से भी ज्यादा है। कंपनी ने 1990 में पहला रंगीन कम्प्यूटर लॉन्च किया था। उसी समय ऐपल ने एक स्नीकर का प्रोटोटाइप भी बनाया था। इस जूते में ऐपल का पुराना रेनबो वाला लोगो बना हुआ है।
 
शुरुआती बोली लगाई गई है 15 हजार डॉलर की
इन जूतों को ऐपल ने अपने कर्मचारियों के लिए बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल स्नीकर्स 1990 के मिड में कंपनी के कर्मचारियों के बेचे गए थे। इसके बाद 2007 में इसे ईबे पर 79 डॉलर में बेचा गया। अमेरिका के मशहूर नीलामी घर ‘हेरिटेज आॅक्शन्स’ ने इस स्नीकर को 15 हजार डॉलर की शुरुआती कीमत के साथ नीलामी के लिए पेश किया है। इसके लिए 11 जून से बोली लगना शुरू होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी नीलामी में ये जूते 30 हजार डॉलर (लगभग 20 लाख रुपए) तक में बिक सकते हैं। 
 
टेक कम्युनिटी के लिए है संग्रहणीय आइटम
‘हेरिटेज आॅक्शन्स’ के मुताबिक इन जूतों को एडिडास ने बनाया था। ये स्नीकर 9.5 साइज में हैं और इसे सफेद लेदर से बनाया गया है। इनमें ऐपल का रेनबो वाला लोगो चस्पा है। इसका सोल रबर का बना है, जिससे चलने पर यह कोई निशान नहीं छोड़ता। ‘हेरिटेज आॅक्शन्स’ के कला निदेशक (आधुनिक और समकालीन) लियोन बर्निमॉन के मुताबिक स्नीकर बिलकुल अनोखे हैं और इन्हें कभी-कभार ही देखा गया है। बर्निमॉन ने कहा कि तकनीकी समुदाय के लिए यह आइटम विशेष तौर पर संग्रहणीय। गौरतलब है कि ऐपल ने कभी अपने जूतों के बारे में प्रचार नहीं किया और न ही इसकी बिक्री के बारे में ऐलान किया है। इसे 1990 मे सिर्फ कर्मचारियों के लिए डिजाइन किया गया था। मौजूदा दौर में भी ऐपल कर्मचारियों को अपने लोगो वाले कपड़े देताता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »