28 Mar 2024, 17:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पैंट की जेब में रखे 66 हजार रूपए खा गई बकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 2:11PM | Updated Date: Jun 7 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नौज। उत्‍तरप्रदेश में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामना आया है। दरअसल,कन्नौज के सिलुआपुर गावं में रहने वाले एक सर्वेश नाम के किसान ने बताया है कि उसकी बकरी ने उसके 66 हजार रुपए खा डाले।
 
खबर के मुताबिक सर्वेश का कहना है कि उसके घर में काम चल रहा है और उसने ये पैसे बड़ी मेहनत से घर बनाने के लिए इकट्ठा किए थे। इन पैसें से ईंटें खरीदने की योजना थी। वह पैंट की जेब में पैसे रखकर नहाने के लिए चला गया इतने में बकरी आई और सारे नोटों को बड़े आराम से चबाने लगी। थोड़ी देर बाद वह जब लौटकर आए तो देखा की उसकी बकरी दो-दो हजार के 31 नोट खा चुकी थी सिर्फ 2 ही नोट बचे थे जिनकी हालत खराब हो चुकी थी। 
 
लोग पहुंचे सेल्‍फी लेने
बकरी के नोटों की गड्डी चबा जाने की खबर फैलने के बाद सर्वेश के पड़ोसी और गांववाले बकरी की एक झलक पाने को उनके घर पहुंच रहे हैं। कई लोगों को मामला बड़ा दिलचस्प लग रहा है, कई लोगों ने तो बकरी के साथ सेल्फी भी ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »