29 Mar 2024, 13:28:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इंसानों के रहने के लिए स्पेस में स्टेशन बनाने जा रहा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 4:29PM | Updated Date: Jun 5 2017 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए वहां एक स्थायी स्पेस स्टेशन के निर्माण कार्य को शुरू करने की घोषणा की है। उसकी योजना 2022 तक इंसानी समूहों को इस स्पेस स्टेशन पर भेजने की है। अंतरिक्ष में अपने यान तियांजो-1 से आॅर्बिट में दोबारा ईंधन भरने की सफलता के बाद चीन की अंतरिक्ष योजनाओं का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने यह बात कही।
 
चीन के मीडिया के मुताबिक 20 अप्रैल को लॉन्च किया गया तियांजो-1 यान नियोजित तीन प्रयासों में से पहले प्रयास में कामयाबी के साथ तियांगोंग-2 स्पेसलैब की कक्षा में पहुंच गया जहां उसने पांच दिन तक सफलतापूर्वक रीफ्यूलिंग की। इस कामयाबी को 2022 तक अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने की चीन की योजना के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »