19 Apr 2024, 20:54:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कार का शीशा तोड़ अंदर जा घुसा बेकाबू घोड़ा, ड्राइवर घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 12:09PM | Updated Date: Jun 5 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अपने पूरे जोरों पर पड़ रही है। इससे इंसान हो या जानवर सब परेशान हैं। ऐसे में रविवार दोपहर गर्मी से परेशान एक घोड़ा कार के शीशे तोड़ता हुआ उसके अन्दर घुस गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में कार चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
 
दरअसल, घटना जयपुर की जैकब रोड की है जहां एक तांगे वाले ने अपना घोड़ा बांध रखा था। लेकिन अचानक गर्मी के कारण घोड़ा बेकाबू हो गया। घोड़े के मालिक ने घोड़े के मुंह पर चारा बांध रखा था। घोड़ा जैसे ही भागने लगा तो चारे का कपड़ा उसकी आंखों के सामने आ गया। इसके बाद घोड़ा और भी घबरा गया और कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए सामने से अपनी कार में आ रहे पंकज जोशी की कार के बोनट पर चढ़ते हुए सामने का शीशा तोड़ते हुए जोशी की सीट के बगल में आ बैठा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »