29 Mar 2024, 15:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गोरक्षकों के डर से आॅनलाइन बिक रही गाय-भैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 10:02AM | Updated Date: Jun 2 2017 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गो रक्षकों के मारपीट के बढ़ते मामलों के डर से अब लोग अपनी गाय या भैंस आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से बेच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ओएलएक्स और क्विकर जैसी वेबसाइट्स पर सैकड़ों गाय और भैंस को बेचने के लिए प्रदर्शित किया गया है। सिर्फ काऊ शब्द सर्च करते हैं तो आपको अपने इलाके के अनुसार भी परिणाम मिल जाएंगे। कुछ दिन पहले, पर्यावरण मंत्रालय एक नया नियम लाई थी जिसके तहत देशभर में मांस कारोबार के लिए मवेशियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस नियम के अनुसार सिर्फ कृषि उद्देश्य से मवेशियों को बाजार लाकर बेचा जा सकता है। यह नियम पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कानून का हिस्सा है।
 
विभिन्न कीमतों और कॉम्बो आॅफर में भी बिक रहे पशु
आॅनलाइन सेल के उदाहरणों की बात करें तो लखनऊ से प्रखर मिश्रा ने गाय बेचने का एक विज्ञापन डाला है और उसके साथ 25,000 रुपए के कॉम्बो में एक बछड़ा भी रखा है। इसके लिए एक भूरी गाय की उसके बछड़े के साथ दूध पीते हुए फोटो भी डाली गई है। ओएलक्स पर लगे एक और विज्ञापन में एसएम सिंह ने भूरे रंग की गाय की कीमत 12,000 रुपए रखी है। यह विज्ञापन सिर्फ दो दिन पहले पोस्ट किया गया है। इसी तरह दिल्ली के रहने वाले अंकुर सचदेव ने भी गाय बेचने का एक विज्ञापन डाला है। उसने बताया कि उसकी गाय हर दिन 16 से 18 लीटर दूध देती है और उसकी कीमत 48,000 रुपए है। यहां तक की उसने दो दिन में होम डिलीवरी की भी सुविधा दी है। अंकुर ने गाय की कई तस्वीरें डाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »